ईडी के पुराने दफ्तर पर पहुंचे कांग्रेस नेता, प्रदर्शन के दौरान हुई किरकिरी, स्थान बदलने के बाद भी दो अलग-अलग जगहों पर हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन

इंदौर। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम सामने आए हैं।
इसके विरोध में कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है।
वही, इंदौर में इस मामले में कांग्रेस नेताओं की किरकिरी हो गई।
बता दे कि कुछ कांग्रेस नेता ईडी के पुराने दफ्तर पहुंच गए, जहां से ऑफिस शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद आनन-फानन में प्रदर्शन का स्थान बदला गया।
इस मामले में भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया।
नरेन्द्र सलूजा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि इंदौर कांग्रेस ने पहले तो गलत पते पर प्रदर्शन की घोषणा की, जब मजाक बना तो ताबड़तोड़ स्थान परिवर्तित करना पड़ा। स्थान बदलने के बाद भी गफलत जारी रही। दो गुट में बटा प्रदर्शन। कांग्रेस का एक गुट बीएसएनएल के कार्यालय पर तो दूसरा जनसंपर्क के गेट पर प्रदर्शन करता रहा। ईडी कार्यालय फिर भी नहीं मिला। इस दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ते भी रहे। चिंता ना करें, भ्रष्ट कांग्रेसियों को ईडी का सही पता जल्द ही पता चल जाएगा।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस पार्टी और नेशनल हेराल्ड की 661 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर उसे आर्थिक रूप से कमजोर करना भाजपा की मंशा है।
उन्होंने आगे कहा कि पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खातों को सील किया और अब प्रवर्तन ने संपत्तियों पर हाथ डाला है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस पांच साल से भी अधिक पुराना है। भाजपा और उससे जुड़ी कंपनियों को मिले हजारों करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बांड की जांच क्यों नहीं होती।

 

Next Post

अवैध रूप से संचालित अस्पताल को एसडीएम ने किया सील, बीएएमएस डॉक्टर कर रहा था एलोपैथिक इलाज

जबलपुर। दमोह के मिशन अस्पताल प्रकरण के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशन में बिना रजिस्ट्रेशन एवं मान्यता वाले अस्पतालों एवं क्लीनिक के खिलाफ लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार सुबह जिला प्रशासन ने बिलहरी क्षेत्र में फर्जी डिग्री और […]