फोन पर झगड़ते वक़्त युवती की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत

DR. SUMIT SENDRAM

बालाघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी – भटेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर एक बजे 22 वर्षीय युवती की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। युवती का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के मुताबिक किरनापुर के पीपरटोला निवासी दुर्गा पिता अंगराज बिसेन (22) बालाघाट के पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह सहेलियों के साथ बालाघाट में किराए के कमरे रहती थी।
चश्मदीदों की मानें तो दोपहर करीब एक बजे दुर्गा फोन पर बात कर रही थी। इस बीच वह वारासिवनी से बालाघाट स्टेशन की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई।
वही, कुछ लोगों का कहना है कि हादसे से पहले दुर्गा फोन पर किसी से बात करते हुए झगड़ रही थी। वह बार-बार ट्रेन से कटकर जान देने की धमकी दे रही थी। ट्रेन की चपेट में आने के बाद दुर्गा का फोन दूर जा गिरा। इस दौरान उसके फोन पर 18-20 बार फोन कॉल आए, लेकिन मोबाइल लॉक था।
पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस की जांच से यह पता चलेगा कि दुर्गा ने आत्महत्या की है या वह हादसे का शिकार हुई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

 

Next Post

गोशाला में भड़की आग से 20 पशुओं की मौत, 10 पशु झुलसे

बुरहानपुर। शहर की महाजन कॉलोनी में स्थित एक निजी गोशाला में रविवार दोपहर लगभग तीन बजे अचानक आग भड़क गई, जिससे बाड़े में बंधे बीस मवेशियों की मौत हो गई। इस अग्निकांड में दस भैंसें गंभीर रूप से झुलस गई हैं। उनका इलाज हो जा रहा है। जानकारी के मुताबिक […]