शहपुरा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर परिषद राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

DR. SUMIT SENDRAM

शहपुरा(डिंडोरी)। मंगलवार को तहसील मुख्यालय शहपुरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की।
नगर परिषद, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम चलाई।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा, तहसीलदार पुष्पेन्द्र पन्द्रे एवं प्रभारी सीएमओ अरविंद कुमार बोरकर मौजूद रहे।
हालांकि अतिक्रमण हटाने से पहले मुनादी कर सूचना दी गई थी। बावजूद इसके कुछ व्यापारियों ने आपत्ति जताई और बरसात के मौसम में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर चिंता व्यक्त की। वही, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और हाईवे की सुरक्षा व सुगमता को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक कदम उठाया गया है।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।
कार्यवाही में जेसीबी की मदद से अस्थाई और पक्के निर्माणों को हटाया गया।
प्रशासन ने कहा है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन लोगों ने शासकीय जमीन पर कब्जा किया है, उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

Next Post

गहरी नींद में सोता रहा परिवार, सोने-चांदी के जेवर सहित 30 लाख की चोरी

सिवनी। जिले के धूमा थाना अंतर्गत धूमा बाजार क्षेत्र में स्थित सराफा कारोबारी संजय चौकसे की घर व दुकान में घुसे तीन शातिर चोरों ने लगभग 20 किलो चांदी के जेवर सहित 100 ग्राम सोना और 75 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। लगभग 30 लाख रुपये […]