मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जल्द होगी 11 जजों की नियुक्ति, केंद्रीय कानून मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर दी जानकारी

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को 11 नए न्यायाधीश मिले हैं। राष्ट्रपति द्वारा इनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है, जिसकी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मिडिया के प्लेटफार्म “एक्स” पर साझा की है। जल्द ही नवनियुक्त जजों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जबकि स्वीकृत पदों की कुल संख्या 53 है। फिलहाल कोर्ट में 34 जज कार्यरत हैं।
वही, नई नियुक्तियों से लंबित मामलों के तेजी से निपटारे में मदद मिलने की उम्मीद है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने न्यायिक सेवा अधिकारियों को पदोन्नत करने और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी किया। इनमे पुष्पेंद्र कुमार यादव, जय कुमार पिल्लई, आनंद सिंह बहरावत, हिमांशु जोशी एवं अजय निरंकारी शामिल है।
वही, न्यायिक सेवा से नियुक्त जजों में रामकुमार चौबे, राजेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा एवं प्रदीप मित्तल है।
हालांकि, इन नियुक्तियों के बाद भी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 9 न्यायाधीशों का पद खाली रहेगा।

 

Next Post

बगैर हेलमेट के नहीं मिलेगा पम्पो से पेट्रोल, आदेश न मानने पर लाइसेंस होगा निरस्त

इंदौर। महानगर इंदौर में 01 अगस्त से बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेश में उल्लेख किया गया है कि 01 अगस्त से दोपहिया वाहन चालक अगर हेलमेट नहीं […]