बोदरी नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, 6 दोस्‍त बिना किसी को बताए नदी नहाने पहुंचे, दो डूबे तो बाकी घबराकर भागे

DR. SUMIT SENDRAM

छिंदवाड़ा। जिले के नागपुर रोड कोलाढाना क्षेत्र में बोदरी नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची, लेकिन नाबालिगों को बचाया नहीं जा सका।
मृतको में देव पिता रामकुमार चौरसिया (14) एवं फनी पिता विजय वर्मा (15) दोनों निवासी गुलाबरा के बताए गए है।
एसडीएम सुधीर जैन ने बताया कि दोनों नाबालिगों के शवों को निकाल लिया गया है, जिसके बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि गुरूवार दोपहर करीब एक बजे गुलाबरा के रहने वाले 6 दोस्त बिना किसी को जानकारी दिए कोलाढाना स्थित बोदरी नदी पहुंच गए। जैसे ही दोनों नाबालिग डूबने लगे तो चीख पुकार मच गई, नाबालिगों के साथी घबरा कर मौके से भाग गए, जिसके बाद उन्होंने मृतकों के परिजनो को जानकारी दी गई।
रेस्क्यू टीम ने दोपहर 4 बजे तक दोनों शव निकाल लिए।

 

Next Post

उत्तरप्रदेश के नए मुख्य सचिव बने एसपी गोयल, मनोज कुमार सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार

लखनऊ(उप्र)। एसपी गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। मुख्य सचिव के नाम की घोषणा होते ही सुबह से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। बता दे कि एसपी गोयल 1989 बैच के आईएएस […]