चौकी रिंगनोद में पदस्थ आरक्षक को तीस हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने दबोचा

DR. SUMIT SENDRAM

धार। जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक अशोक मौर्य को रिश्वत मांगने के आरोप में रंगेहाथो पकड़ा है।
शिकायतकर्ता कमल भूरिया निवासी ग्राम बिमरोड, तहसील सरदारपुर ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई से जुड़े एक प्रकरण में ग्राम पंचायत और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो चुका था। इसके बावजूद थाना सरदारपुर की चौकी रिंगनोद में पदस्थ आरक्षक अशोक मौर्य ने उससे पुलिस कार्रवाई पूरी करने के नाम पर पचास हजार रूपये की रिश्वत मांग की।
आरोपी ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर मौके पर ही बीस हजार रूपये वसूले साथ ही गाड़ी व मोबाइल अपने पास रख लिए। शेष तीस हजार रूपये देने पर ही वाहन और मोबाइल लौटाने की बात कही। इस पर आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक को शेष तीस हजार रूपये रिश्वत मांगते ही पकड़ लिया।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Next Post

इंदौर में जमकर चल रहा बारिश का दौर, अगले तीन दिन रहेगा ऐसा ही मौसम

इंदौर। शहर में देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर लगातार जारी है। इस महीने में लगातार तेज बारिश का यह पहला दौर है, जब शहर पूरी तरह पानी से तरबतर हो गया है। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है और कुछ जगह तो […]