शहडोल एसपी का नया प्रयोग, पुलिस अब सुनेगी क्यूआर कोड से शिकायत

DR. SUMIT SENDRAM

शहडोल। जिले की आम जनता की ही नहीं, अब पुलिस कर्मियों की शिकायत एवं समस्याओं का समाधान क्यूआर कोड के माध्यम से होगा।
पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने एक और नया प्रयोग किया है, जिसमें पुलिस कर्मी क्यूआर कोड से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
अभी 950 पुलिस कर्मियों के लिए खास क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की है। इसके जरिए आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक के पुलिस कर्मी अपनी समस्याएं गुप्त रूप से दर्ज करा सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की फरियाद सुनने के लिए नवाचार के रूप में नई व्यवस्था शुरू की है।
बता दे कि वेतन, भत्ते, ड्यूटी का मामला हो या कोई और समस्या। सब कुछ की ऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी और तुरंत समाधान भी होगा।
इस क्यूआर कोड पर दर्ज की गई समस्याओं का न सिर्फ मूल्यांकन किया जाएगा, बल्कि उनके निवारण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे। खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों को अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी ऑनलाइन पावती भी प्राप्त होगी। वेतन, भत्ते और अन्य व्यक्तिगत व विभागीय परेशानियां अब सीधे इस सिस्टम के जरिए पुलिस कप्तान तक पहुंचेगी।
एसपी रामजी श्रीवास्तव ने इससे पहले भी आम नागरिकों और छात्राओं की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान के लिए क्यूआर कोड जारी किया था, जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है। अब वही व्यवस्था पुलिस विभाग के भीतर भी लागू की गई है।
इस अभिनव पहल की जिलेभर में जमकर तारीफ हो रही है। पुलिस महकमे के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार शहडोल में पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं सीधे और गुप्त तरीके से दर्ज कराने की सुविधा मिली है।

 

Next Post

भारी बारिश से 50 से अधिक गांव में अलर्ट, ग्वालियर संभाग के कई इलाके जलमग्न, फसलों को भारी नुकसान

भिंड। ग्वालियर संभाग में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बुधवार से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। मुरैना व शिवपुरी के डैम से लगातार पानी छोड़ने के कारण क्वारी और सांक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला प्रशासन ने नदी […]