मंडला(डॉ. सुमित सेंन्द्राम)। जिले में आये दिन भ्रष्टाचारी अधिकारी तथा कर्मचारियों को लोकायुक्त पुलिस के द्वारा रंगे हाथ पकड़ने की कार्यवाही की जा रही हैं| इसके बावजूद घूसखोरों के हौसले बुलंद हैं।शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार को मंडला तहसील कार्यालय में किसान से सीमांकन कराने के एवज में 5000 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा।लोकायुक्त के मुताबिक आवेदक अनिल जैन निवासी दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर मंडला के द्वारा लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अतुल कुमार कसार राजस्व निरीक्षक महाराजपुर सर्किल एवं अकुंट नंदन सिंगौर पटवारी हल्का महाराजपुर द्वारा कृषि भूमि के सीमांकन करने के एवज में 12 हज़ार रुपए की रिश्वत की माँग की गयी थी।
मामले को गम्भीरता से लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरो को दबोचने के लिए जाल बिछाया। जिसमें रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक फस गया|
तहसील कार्यालय में जैसे ही राजस्व निरीक्षक ने रिश्वत ली लोकायुक्त पुलिस ने राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया। वही पटवारी अंकुट नंदन सिंगौर मौक़े से फरार हो गया।कार्यवाही मे लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक जे.पी.वर्मा, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, निरीक्षक कमल सिंह उईके समेत अन्य पुलिस बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।