बंगाल में बाबरी मस्जिद के नींव पर भोपाल मे हिंदू संगठनो का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

भोपाल। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं।
राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच 2 नंबर स्टॉप पर प्रदर्शन किया।
संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अगर मस्जिद बनानी है तो अब्दुल कलाम या अशफाकउल्ला के नाम से बनाएं, बाबर के नाम पर मस्जिद बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संगठन के कार्यकर्ता बाबर के नाम वाला शौचालय का पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसे सार्वजनिक शौचालय परिसर में लगाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने पोस्टर जब्त कर लिया।
इस दौरान पुलिस और संगठन कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
मौके पर क्विक रिस्पांस फोर्स के 40 से ज्यादा जवान और 25-30 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

 

Next Post

मोहन कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड को बड़ा विकास पैकेज, नौरादेही में तीसरा चीता आवास, सागर-दमोह फोरलेन को मिली मंजूरी

छतरपुर। जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बुंदेलखंड के विकास को ध्यान में रखकर बड़े फैसले लिए गए। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए खास पैकेज दिए गए। वहीं, सड़कों के विकास के लिए भी कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। मंगलवार को मुख्यमंत्री […]