आठवीं बटालियन के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डिंडोरी (डॉ.सुमित सेंन्द्राम)। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में आठवीं बटालियन छिंदवाड़ा के आरक्षक ने छत के पाइप से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक सहित कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
कंपनी कमांडर लक्ष्मण बैरागी ने बताया मृतक आठवीं बटालियन का ट्रेंड आरक्षक उम्र लगभग 35 वर्ष यशवंत श्रीवास छिंदवाड़ा का रहने वाला था तथा 2 दिन पहले ही वह छिंदवाड़ा से डिंडोरी के बटालियन में आया था। मृतक यशवंत श्रीवास बटालियन में भोजन बनाने का कार्य करता था तथा वह शराब पीने का भी आदी था। आज सुबह उसने बटालियन के लिए खाना भी बनाया था। इसके बाद वह छत में चला गया और पाइप के सहारे रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर लिया। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गयी।

 

Next Post

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद की शरण में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल

गोटेगांव| करीब 30 साल के लंबे अंतराल के बाद केंद्रीय जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल झोतेश्वर के परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचे| परिवार के साथ पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ने यहां मां भगवती राजराजेश्वरी का दर्शन पूजन किया वहीं शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज से आशीर्वाद भी लिया| […]