जबलपुर |भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के बूथों पर 10 जून को ‘बूथ विजय संकल्प’ अभियान चलाया गया| जिसकेे साथ भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द मण्डल के कमला नेहरू वार्ड के समस्त बूथों मे बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने बूथ पर भाजपा के झंडे, बैनर, ढोल धमाके के साथ भाजपा द्वारा जनहित में की गयीं उपलब्धियो के पंपलेट के साथ अपने बूथ के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की विनम्र अपील की । पार्टी नेता चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्व को निभा रहा है| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आवाहन पर मध्य प्रदेश के सभी 65 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता बूथ विजय का संकल्प लिया गया । प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण, नगरों एवं गांवों के विकास के लिए केवल भाजपा ने ही कार्य किया है।बूथ जीता चुनाव जीता के विजय संकल्प के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व को निभा रहा है।इस अवसर पर चं कुक्की वर्मा ,गोपाल तिवारी ,श्रीमती सरिता शर्मा ,श्रीमती विनीता भंबानी,राहुल दुबे ,अनमोल पटेल ,सत्यम पटेल ,रोशन पटेल,दीपक श्रीवास्तव,यश दुबे ,शिवम चतुर्वेदी ,मयंक भंबानी उपस्थित रहे ।