14 गांवों की जमीन में मिला लौह अयस्क का अकूत भंडार, नीलामी प्रक्रिया शुरू

जबलपुर। जिले के तहसील मझौली, सिहोरा एवं पनागर में चार जगह आयरन ओर का बड़ा ब्लॉक मिला है। इसका रकबा 1081 हेक्टेयर है। सबसे बड़ा 936 हेक्टेयर का ब्लॉक मझौली के दर्शनी में मिला है।
यह पहला मौका है जब इतने बड़े क्षेत्र में लौह अयस्क मिला है।
जबलपुर व कटनी की वर्तमान खदानें 20 से 35 हेक्टेयर की हैं। यहां से चीन तक लौह अयस्क भेजा जा चुका है। अब नए ब्लॉक मिलने के बाद प्रदेश का राजकोष और मजबूत होगा।
बता दे कि आयरन ओर व मैग्नीज का रकबा मझौली, सिहोरा, पनागर तहसील के 14 गांवों में है।
सिहोरा के झीटी और कोड़ामुकुर में 86 हेक्टेयर का ब्लॉक है।
मझौली के खुड़ावल में आयरन ओर, लैटराइट व मैग्नीज का रकबा 11, पनागर के कटैया में दोनों खनिज 49 हेक्टेयर में फैले हैं।
तीनों का रकबा 1000 हेक्टेयर है।
नीलामी प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू की है।
खनिज अधिकारी एके राय ने बताया कि जबलपुर जिले में 4 जगह आयरन ओर, मैग्नीज, लैटराइट का ब्लॉक मिला है। रकबा 1081 हेक्टेयर है। ब्लॉक क्षेत्र की भूमि सीमांकन किया जा रहा है। रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है।

 

Next Post

नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, थाने के बाहर तोड़फोड़ और पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

सिंगरौली। बुधवार देर शाम नाबालिग की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए। परिजन के साथ मौजूद भीड़ ने पहले मोरवा थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी के घर के बाहर खड़े स्कॉर्पियों वाहन को आग के हवाले कर दिया। […]