बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, प्रशासन ने चित्रकूट से मंगवाई बाबा साहब की दूसरी प्रतिमा

सतना। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने और उसे तोड़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह जब यह घटना गांववालों को पता चली तो वे भड़क गए।
जिसके बाद ग्रामीणो ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद गांव वाले माने।
घटना उचेहरा थाना क्षेत्र के गोबरांव कलां की है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार दिन प्रतिमा ठीक हालत में थी। यह घटना रात में ही अंजाम दी गई।
वही, चक्काजाम के कारण उचेहरा-नागौद मार्ग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा।
पुलिस ने कहा है कि गांववालों से बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी। प्रशासन अपने खर्च पर प्रतिमा दोबारा स्थापित कराएगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दिनों गांव के कुछ लोगों को बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने की धमकी दी गई थी। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
प्रशासन ने चित्रकूट से नई अंबेडकर प्रतिमा मंगाई है। ग्रामीणों ने भी पूजा-पाठ के साथ नई मूर्ति की स्थापना की तैयारी कर ली है।
एसडीएम सोमेश द्विवेदी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और नई प्रतिमा आते ही विधि-विधान के साथ स्थापित करा दी जाएगी।

 

Next Post

सड़क चौड़ीकरण से मध्य प्रदेश का दुर्लभ पीला पलाश खतरे में, मुख्यमंत्री से पेड़ बचाने की उठी मांग

सतना। मध्यप्रदेश में संभवतः इकलौते पीले पलाश के पेड़ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सतना-चित्रकूट फोरलेन सड़क निर्माण के कारण चितहरा मोड़ के पास स्थित इस दुर्लभ वृक्ष को हटाए जाने की आशंका से पर्यावरण प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है। इस अनमोल प्राकृतिक धरोहर को बचाने के […]