वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व नौरादेही में मिली दुनिया का सबसे छोटी बिल्ली, टाइगर की तरह इसकी भी टैरिटरी

सागर। एमपी में वाइल्डलाइफ रोमांच से भरा है। चीता, टाइगर, वुल्फ, फॉक्स, वल्चर्स स्टेट इसे यूं ही नहीं कहा जाता। दुनिया की सबसे बड़ी गिलहरी भी मध्यप्रदेश के जंगलों को आबाद करती है।
वहीं, अब वन विभाग खुद हैरान हो गया है, जब उसे यहां खुंखार लेकिन शर्मिली दुनिया का सबसे छोटी और दुर्लभ जीव नजर आई।
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, नौरादेही में रात के अंधेरे में जंगलों के बीच से गुजरती दिखी जीव वन विभाग को हरकत में ले आई।
दरअसल, नौरादेही टाइगर रिजर्व में यह नन्ही सी जीव कैमरे में कैद हो हुई। इस छोटी सी बिल्ली को वाइल्डलाइफ की दुनिया में ‘रस्टी स्पॉटेड कैट’ के नाम से जाना जाता है। लेकिन यह अपने फुर्तिलेपन और तेवर के कारण किसी खुंखार चीता-टाइगर से कम नहीं है।
वहीं, साइज में यह दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली है, एक घरेलू बिल्ली के शावक के बराबर।
इसका साइज इतना छोटा है कि यह हथेली में समा जाए। इतनी ही छोटी जिसे आप अपनी पेंट या शर्ट की जेब में भी आसानी से रख लें।
प्रदेश के सागर, दमोह और नरसिंहपुर में फैले वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व नौरादेही के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह बताते हैं कि टाइगर रिजर्व में पहली बार दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली मिली है। उसके हथेली बराबर और जेब बराबर छोटे साइज के कारण प्यार से पॉकेट टाइगर कहा जाता है। दुर्लभ प्रजाति की यह रस्टी-स्पॉटेड कैट वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद हुई है। जिसे देखकर वे और उनकी टीम यहां तक कि वन विभाग भी हैरान रह गया।
इसका आकार इतना छोटा है कि घरेलू बिल्ली के शावक भी इसके सामने बड़े हैं। यह बिल्ली अपने छोटे साइज के बावजूद यह बेहद फुर्तिली और शिकार करने में माहिर है।
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व नौरादेही के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह के मुताबिक ऐसा नहीं है कि यह यहां पहली बार आई है। लेकिन पिछले 25-30 साल में इसे किसी ने एक बार भी नहीं देखा होगा। क्योंकि यह जीव इतना शर्मिला होता है कि जरा भी डिस्टर्ब हुआ तो जगह छोड़ देता है। उनका कहना है कि टाइगर एस्टिमेशन के लिए जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। यह दुर्लभ नजारा उन्हीं कैमरों में कैद हुआ। यहां पहले कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया और न ही पहले यहां ट्रैप कैमरा की सुविधा थी। अब ट्रैप कैमरा लगा तो रस्टी स्पॉटेड कैट की मौजूदगी के प्रमाण मिले। यह बिल्ली आमतौर पर रात में ही एक्टिव रहती है।
रजनीश सिंह ने बताया कि कि जिस तरह टाइगर की टैरिटरी होती है। रस्टी स्पॉट कैट की भी अपनी टैरिटरी होती है, लेकिन टाइगर की तरह इसकी टैरिटरी बड़ी नहीं होती।

 

Next Post

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को दे देना चाहिए इस्तीफा, राष्ट्र गीत गाने से इनकार करने के मुद्दा राजनीति में गरमाया

भोपाल। इंदौर में कांग्रेस की एक महिला पार्षद द्वारा राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करने के मुद्दा राजनीति में गरमा गई हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ‘वंदे मातरम’ विवाद पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर नाराजगी व्यक्त […]