डिंडोरी। मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिलेभर में साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जिले के उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी, हाई स्कूल घाटा, सांदीपनि विद्यालय डिंडोरी, शासकीय हाई स्कूल समनापुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजाग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, हाई स्कूल मोहिनी माल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसलपुरी सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान, सामाजिक समरसता एवं अंबेडकर के विचारों के प्रति जागरूक करना रहा।


