हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैठक का आयोजन….

डिंडोरी(डॉ. सुमित सेंन्द्राम)। जिले के शहपुरा नगर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये भाजपा संगठन भी तेजी से कार्य कर रहा है। संगठन की तरफ से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष शहपुरा घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में उनके निज आवास में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, अनूप गुप्ता, विष्णु अवधिया आदि बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बताया गया कि तिरंगा झंडा को पूरी गरिमा के साथ लगाना है। बैठक में शहपुरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के द्वारा नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल व जनपद सदस्य देवकरण परस्ते, देवीदीन झारिया एवं चमेली मार्को का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में सुरेंद्र साहू, सोनेलाल परस्ते, डॉ श्वेता जैन, पवन झारिया, अर्जुन झारिया विष्णु साहू, विजय साहू, राहुल रैकवार, दिलीप झारिया, पवन झारिया, शांति साहू, आशीष कुमार गौतम, गोलू मरावी सहित शहपुरा मण्डल क्षेत्र के पदाधिकारी, ग्राम केंद्र के पालक संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा शहपुरा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये शहीद स्मारक में सम्पन्न हुई।

Next Post

डिंडोरी में दो भागो में संपन्न हुआ जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण.......

डिंडोरी(डॉ. सुमित सेंन्द्राम)।जिला पंचायत में नव निर्वाचित जिला सदस्यों का प्रथम सम्मेलन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम विवादों के बीच दो हिस्सों में संपन्न हो सका। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पांच सदस्यों ने समारोह स्थल, सजावट, आमंत्रण सहित अन्य अव्यवस्थाओ को लेकर जिला पंचायत प्रशासन पर भेदभाव का […]