तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक :- राकेश सिंह

जबलपुर। तिरंगा न केवल हमारी आज़ादी का प्रतीक है बल्कि हमारा राष्ट्र ध्वज हमारी आन, बान और शान का भी प्रतीक है और इस तिरंगे के लिए ही हमारे शहीदों ने अपनी कुर्बानी स्वतंत्रता के आंदोलन में दी है यह बात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री राकेश सिंह ने भाजपा ग्रामीण जिला द्वारा आयोजित सिहोरा विधानसभा की तिरंगा यात्रा के अवसर पर सिहोरा में दिए।

भाजपा ग्रामीण जिला द्वारा सिहोरा से मंझगवा होते हुए कुंडम तक बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई और साँसद सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में भारत माता की जय के नारों को लगाते हुए हाथों में तिरंगा लिए अपने दोपहिया वाहनों में रैली निकाली।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक नन्दनी मरावी, जिला पँचायत अध्यक्ष संतोष बरकड़े, राजा मोर, राजेश दाहिया, आशीष पटेल, पुष्पराज सिंह बघेल, अनुपम सराफ, राजमणि सिंह बघेल, अलका गर्ग, सुभाष तिवारी आदि उपस्थित थे।

Next Post

अंत्योदय प्रकोष्ठ ने बस्तियों में राष्ट्रध्वज का किया निशुल्क वितरण

भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक एवं रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी सदस्य अमर मिश्रा ने बताया कि जहां देश आजादी का 75वा वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर *हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 […]