खेलकूद प्रतियोगिता में आये छात्र छात्राएं पीने के पानी के लिये भटके

पंचायत राज संचनालय मध्य प्रदेश के द्वारा 1 नवंबर से 7 नवंबर तक मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के अनुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश में सात दिवसीय विधि, रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 6 नवंबर तक खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम चल रहे है। खेल प्रतियोगिताओं के लिए हर ग्राम पंचायत के लिए एक स्थानीय शासकीय विद्यालय के शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। खेल प्रतियोगिता आयोजन का सहयोग पूरी तरह से ग्राम पंचायत के द्वारा किया जाएगा।
डिंडोरी जिले के मेंहदवानी विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चौबीसा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता चल रही है। लेकिन हैरान की बात है कि खेल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत चौबीसा के पंचायत कर्मी खेल प्रतियोगिता में पूरी तरह से नदारद रहे। खेल प्रतियोगिता केवल नोडल अधिकारी के भरोसे चल रही है। खेल मैदान में ना तो पानी की कोई व्यवस्था है और ना ही टेंट और कुर्सियों की कोई व्यवस्था है।
आलम तो यह रहा कि खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये छात्र छात्राओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। पानी की समस्या को देखकर नोडल अधिकारी के द्वारा मोटरसाइकिलो से पानी की व्यवस्था की गई एवं शिक्षकों के द्वारा छात्र छात्राओं के लिए ग्लूकोस की व्यवस्था की गई। वही ग्राम पंचायत चौबीसा के सचिव ने कहा कि कल से सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

 

Next Post

मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजन

सेकंड एम एम ई चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 4 दिसंबर तक जबलपुर में आयोजित किया जाएगा इस चैंपियनशिप में देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक से खिलाड़ी हिस्सा लेने आएंगे यह जानकारी मार्शल आर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप […]