डिंडोरी। भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न खेलों के खेलो इंडिया स्माल सेंटर खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में डिंडोरी जिले में भी कुश्ती खेल के लिए खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर का प्रारंभ किया जा रहा है।
भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा जिले में खिलाड़ियों को कुश्ती खेल के प्रशिक्षण के लिए हरेंद्र उपाध्याय को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
डिंडोरी में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर कुश्ती में 20 बालक एवं 20 बालिका खिलाड़ियों के रिक्त पदों के लिए प्रतिभा चयन का कार्यक्रम दिनांक 22 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे से इंडोर खेल परिसर डिंडोरी में रखा गया है। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच विनय कुमार द्वारा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन विभिन्न टेस्ट के माध्यम से करेंगे। डिंडोरी जिले के ऐसे इच्छुक प्रतिभावान खिलाड़ी जो खेलो इंडिया सेंटर में भर्ती होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तथा जिनकी आयु 14 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य हो वे अपना आयु सत्यापन का प्रमाण पत्र लेकर दिनांक 21 नवंबर तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करवाये।
खेलो इंडिया सेंटर कुश्ती के लिए शासन की ओर से समस्त खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी।
डिंडोरी जिले के अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी जो खेलो इंडिया सेंटर कुश्ती खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वे अधिक से अधिक संख्या में 21 नवंबर तक अपना जिला खेल प्रशिक्षक कु. आरती सोंधिया के मोबाइल नंबर 7697136692 पर संपर्क कर तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाये एवं 22 नवंबर को टेस्ट देने हेतु 9:00 बजे इंडोर खेल परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।