किसानों के लिए मुसीबत बन कर आई बेमौसम बारिश

जबलपुर सहित आसपास के जिलों में रविवार की सुबह से हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। उनके खून पसीने की मेहनत से उगाई गई फसलें और खरीदी केंद्रों में रखी हजारों क्विंटल धान इस बेमौसम बारिश से खराब हो रही है। प्रशासन की लापरवाही से खरीदी केंद्रों में पहले से ही परेशान हो रहे किसानों के लिए यह बारिश दोहरी मुसीबत लेकर आई है। खरीदी केंद्रों में धान को बारिश से बचाने के लिए ना तो तिरपाल से ढका गया। ना ही सुरक्षित भंडार केंद्रों में परिवहन कराया गया। 28 दिसंबर को हुई बारिश में जिले के कई केंद्रों में हजारों क्विंटल धान गीला होकर खराब हुआ था। इसके बाद भी जिला प्रशासन, उपार्जन से जुड़े अधिकारियों व खरीदी केंद्र प्रभारियों ने कोई सबक नहीं लिया। वहीं दूसरी ओर खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्थाओं से किसान रो रहा है किसानों की धान की तुलाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते किसान जिला प्रशासन से बार-बार मांग कर रहा है कि उनकी धान की तुलाई तेजी से की जाए।

Next Post

आप के प्रदेशाध्यक्ष & प्रदेश संगठन मंत्री को को समानित किया

जबलपुर में गुरु गोविंद सिंह जी जयंती गुरुपर्व के अवसर पर जबलपुर में आयोजित सिख समाज के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल को सरोपा पहना कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया जबलपुर सिख समाज ने आम […]