नगर निगम के कई कर्मचारियों को बुधवार की रात नौकरी से निकाल देने का नोटिस मिला और उसके तुरंत बाद एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई और दूसरा अस्पताल में भर्ती हो गया इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा गुरुवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया और निगम प्रशासन पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए नगर निगम कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है की निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को काम के बोझ तले दबा दिया है इतना ही नहीं बल्कि नाला गैंग मैं नियुक्त करने को लेकर भी पक्षपात किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज तो वह आंशिक बंद कर रहे हैं लेकिन यदि निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली नहीं बदली तो फिर सभी सेवाएं ठप कर दी जाएंगी |