ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल

जबलपुर में लगातार दो दिन से ठंड बढ़ रही है। आज भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली हैं। बावजूद इसके जिले में दिनभर धुंध छाई रही और सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई और लोग दिनभर ठंड से ठिठुरते रहे कोई गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढंकता नजर आया तो कोई आग के सहारे खुद को ठंड से बचाता रहा मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके 2 दिन पहले जिले का न्यूनतम तापमान करीब साढ़े 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लगातार बढ़ रही ठंड के कारण कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने सुबह 9 बजे से स्कूल खोले जाने के आदेश जारी किए थे। हालांकि स्कूल के देर से खोले जाने के बाद भी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही। और जो छात्र स्कूल पहुंचे वे भी ठंड से ठिठुरते रहे |

 

Next Post

सांसद और कलेक्टर के साथ भारतीय किसान संघ की बैठक

धान खरीदी में आ रही अड़चनों को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को सांसद राकेश सिंह और कलेक्टर सौरव सुमन के साथ बैठक की इस बैठक में भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को गिनाया जिस पर सांसद राकेश सिंह ने कलेक्टर से उन समस्याओं के निराकरण की […]