शहर की सभी बावलियों का किया जायेगा संरक्षण – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’

जबलपुर। जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के निर्देशानुसार शहर के तालाबों की स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई कराई जा रही है तथा उन्नयनीकरण के कार्य भी कराये जा रहे हैं। इसी प्रकार अब शहर की जितने भी जलस्त्रोत के रूप में बावलियॉं हैं, उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृहद अभियान चलाया जायेगा तथा सभी बावलियों का उन्नयनीकरण का कार्य कराया जायेगा, यह विचार आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा संभाग क्रमांक 5 कस्तूरबा गॉंधी वार्ड के अंतर्गत रानीताल सर्वोदय नगर बावली के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के साथ वार्ड पार्षद विशाल दुबे उर्फ संतोष पंडा, संभागीय अधिकारी कुलदीप तिवारी, उपयंत्री संदीप पाण्डेय, तथा मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संतोष गौर आदि उपस्थित रहे।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ संभाग के सभी संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर कस्तूरबा गांधी वार्ड पहुॅंचे और वहॉं की मूलभूत सुविधाए से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारियॉं लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे :- साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, आदि के कार्यो में सुधार लाने के निर्देश दिये। इस दौरान महापौर वार्ड पार्षद संतोष पंडा के साथ रानीताल सर्वोदय नगर बावली भी पहुॅंचे जहॉं उन्होंने बावली के अंदर नीचे उतरकर वहॉं की व्यवस्था देखी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल बावली की सफाई कराकर उन्नयनीकरण का कार्य कराये जाए |

 

Next Post

जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

डिंडोरी। जवाहर नवोदय विद्यालय (धमनगांव) में प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय के विज्ञान विभाग के शिक्षकों एवं कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा आयोजन किया गया। संध्याकालीन प्रार्थना के पश्चात सर सीवी रमन […]