ग्वालियर। एक तरफ पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है तो वही ग्वालियर में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी का ब्लेड से नाक काट दिया।
घाटीगांव थाना क्षेत्र के पुल का पुरा गांव में शराबी पति की मारपीट से परेशान महिला जब अपने मायके जाने लगी तो पति ने उसके ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे महिला की नाक कट गयी।
हमला करने के बाद आरोपित पति भाग निकला। घायल महिला पड़ोसियों की मदद से पुलिस के पास पहुंची। जहां उसकी शिकायत दर्ज की गयी एवं उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घाटीगांव पुलिस आरोपित पति को तलाश रही है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। वही महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
घाटीगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि घाटीगांव थाने के अंतर्गत पुल का पुरा गांव में रहने वाली मीना आदिवासी का पति प्रीतम अक्सर उससे शराब पीकर मारपीट करता था। होली के दिन भी आरोपित ने महिला से मारपीट की। इसके बाद महिला अपने मायके जाने लगी। इसे पति और अधिक बौखला गया। उसने पत्नी को रोका। लेकिन महिला मीना रुकने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर वह गुस्से से बाहर हो गया और उसने ब्लैड से मीना पर वार कर दिया। जिससे उसकी नाक कट गई। साथ ही आरोपित उसे धमकी देकर भाग गया कि यदि वह मायके गई तो उसे वह जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज करने कर आरोपित को तलाश कर रही है।