पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटी को भी किया घायल

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी और बेटी पर हमला कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं कुल्हाड़ी के वार से बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे इलाज के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। बेटी के गर्दन पर कुल्हाड़ी का गंभीर घाव है और वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जंगलों में सर्चिंग अभियान चला रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में रहने वाले 49 वर्षीय प्रहलाद लोधी ने अपनी 47 वर्षीय पत्नी ताराबाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। वहीं माँ को बचाने के लिये दौड़ी 22 वर्षीय बेटी रजनी लोधी को भी उसने कुल्हाड़ी के वार से घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगलों की तरफ भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी रजनी को इलाज के लिये जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

Next Post

ब्रह्माकुमारी संस्था में मनाया गया होली मिलन समारोह

डिंडोरी। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर चार में स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था में होली मिलन का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित होली मिलन के इस कार्यक्रम में अलौकिक गीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें संस्था से जुडे सदस्यों ने एक दूसरे को सद्भावना पूर्ण बधाइयां दी। ब्रह्माकुमारी संगीता […]