मेले में कुल्फी खाने से 40 लोग हुये फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

खरगोन। जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के राजपुरा और छटलगांव के बीच एक दिवसीय रेणुका माता के मेले मे मटका कुल्फी खाने से करीब 40 लोग फूड पायजनिंग के शिकार हो गये।
पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत के बाद तबाड़तोड़ नागझिरी, राजपुरा, छटलगांव, बडगांव, घट्टी और बलगांव के लोगों को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया। राजपुरा और छटलगांव के बीच स्थित रेणुका माता मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है।
बताया जा रहा है की बीती रात मटका कुल्फी खाने के बाद देर रात करीब 40 लोग फूड पायजनिंग के शिकार हो गये। जिसमें 16 बच्चे भी शामिल है। दो बच्चों को छोड़कर सभी मरीजों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। देर रात एक बजे के बाद सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिह परिहार, मेनगांव थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह सहित प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये।
मरीज सहित लोगों का कहना है की मटका कुल्फी खाने के बाद लोग फूड पायजनिंग के शिकार हुये।

 

Next Post

नवनियुक्त कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाली भोपाल की कमान

भोपाल। नवनियुक्त कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुँच कर पदभार ग्रहण कर लिया। आशीष सिंह दोपहर 12 बजे कलेक्‍टर कार्यालय पहुंचे और पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया से चार्ज लिया। कलेक्टर ने प्रभार लेने के बाद आशीष सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्‍वरित समाधान […]