स्‍व सहायता समूह के सम्‍मेलन में शामिल हुये मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल। मुख्‍यमंत्री निवास पर स्‍वसहायता समूहों के संकुल संगठनों की महिलाओं के सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 01 बजे शुरू हुये इस सम्‍मेलन में प्रदेश भर से महिलाएं पहुंची हैं, जिनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाद किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस सम्‍मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज लाड़ली बहना समेत महिलाओं के हितार्थ चलाई जा रही सरकार की अन्‍य योजनाओं के बारे में उन्‍हें बताया।
मुख्यमंत्री ने सम्‍मेलन में पहुंचीं महिलाओं का पुष्‍पवर्षा कर स्‍वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान शिवराज ने महिला स्‍वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों पर तैयार कैटलॉग का विमोचन किया।
इस परिचर्चा कार्यक्रम के मंच से स्व-सहायता समूह की कुछ बहनों ने अपने विचार भी साझा किए। सीमा रजक ने बताया कि उनके समूह में 3663 दीदियों में से 2 हजार दीदियां लखपति क्लब में शामिल हो गई हैं। यह सुनकर मुख्यमंत्री प्रफुल्‍लित हुए और उन्‍होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। सागर जिले के विकासखंड रहली की स्व-सहायता समूह की बहन रजनी ने बताया कि उनके संगठन में शामिल समूह की बहनें आजीविका की अनेक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
इसके बाद शिवराज ने मंच पर माइक संभाला और कार्यक्रम में उपस्‍थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी बहनें जब बोल रहीं थीं तो वह अकेली नहीं बोल रहीं थीं, बल्कि उनका आत्मविश्वास बोल रहा था। जैसे वह कह रहीं हो कि दुनिया का हर काम वह कर सकती हैं। शिवराज ने कहा कि आज महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती हैं। उनके चरणों में हम नमन करते हैं। उनका कहना था कि हर दिन नए विचार आते हैं, लेकिन असली संघर्ष विचारों को साकार करना है। हमारी बहनें आज आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। कई बहनें तो ऐसी हैं जिन्होंने लखपति क्लब में शामिल होने के बाद अपने पति को भी काम धंधा शुरू करा दिया। यह एक सामाजिक क्रांति है |

 

Next Post

युवा कांग्रेस का "यंग इंडिया के बोल" सीज़न 3 हुआ लॉन्च

कटनी। युवा कांग्रेस द्वारा देश भर में “यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम की लांचिंग की जा रही है। कार्यक्रम में कटनी में भी युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु अंशू मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर इसकी लांचिंग की गयी। जानकारी देते हुए अंशू मिश्रा में बताया की इसकी शुरूआत वर्ष 2019 […]