केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर दलबदल विरोधी कानून में सुधार होगा– दिग्विजय सिंह

दमोह। जिले के हटा तहसील मुख्यालय में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने चितपरिचित अंदाज में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में जनता नेे हमें चुना, लेकिन भाजपा के दलबल ने हमारे बेईमान विधायकों को खरीद लिया और सरकार गिरा दी। हमारी 15 महीने की सरकार ने किसानों के हित मे कार्य किया। बिजली बिल,कर्जमाफी जैसे अनेक कार्य कर घोषणा पत्र का पालन किया। भाजपा ने घोषणा पत्र को भुला दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ढिंढोरा पीटते कि कर्ज माफ नहीं हुआ जबकि उनके गृहग्राम में उनके रिश्तेदार किसानों का कर्ज माफ हुआ। इसके आंकड़े हमारे पास हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के आइटी सेल अध्यक्ष और बजरंग दल के नेता पाकिस्तान के लिये जासूसी करते पकड़े गये लेकिन शिवराज सरकार ने उनपर कोई कार्यवाही नहीं की, उल्टे मेरे बयान पर राष्ट्रद्रोह की बात कही गई। इस आरोप पर में खुद पुलिस थाने चला गया तो पुलिस ने बताया कि मेरे खिलाफ कोई केस ही नहीं बनता।
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए महंगाई और घोटालेबाजों के साथ देने के आरोप लगाये और नीरव मोदी, विजय माल्या से लेकर अडानी तक पर सवाल किये।
दिग्विजय सिंह ने पूर्व मंत्री राजा पटेरिया मामले पर कहा कि उन्हें अकारण फंसाया गया है, भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकद्दमे बनाने के भी आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले बनवा रही।
सागर के खुरई में तो एक नेता की मिलीभगत से लगातार कांग्रेसियों पर झूठे मामले बनाये जाते हैं। अनेक मामलों एक ही फरियादी है और यदि किसी मामले में फरियादी नही तो गवाह बना है जो प्रकरण के फर्जी होने का सबूत है। भाजपा की ईडी,आइडीसीबीआइ और झूठे प्रकरण बनाने के भय से कांग्रेस नेता परेशान हैंं। चुनाव मैदान में कैसे उतरेंगे?
उन्होंने कहा कि अचार संहिता लगते ही कांग्रेसी मैदान में होंगे।दल बदल कर सरकार बनाने के कारण दलिय राजनीति पर मंडराते खतरे से निपटने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही दल बदल रोधी कानून सख्‍त किया जायेगा और दलबदल करने वालो के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जायेगी। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर, हिंदुत्व पर कांग्रेस के रुख, महंगाई आदि के मुद्दे पर बेबाकी से जवाब दिये और आश्वस्त किया कि आगामी चुनाव में भाजपा को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे, जनता के मुद्दों पर जोरदार तरीके से आंदोलन करेंगे।

 

Next Post

बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर से जुड़े पंचतीर्थ मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल, महू में बनेगी भव्‍य धर्मशाला

भोपाल। देश आज संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा साहेब के अनुयायियों को एक बड़ी सौगात दी। बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थों जन्मभूमि महू, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्य भूमि, […]