आशा उषा की कार्यकर्त्ताओ के हड़ताल का 41 दिन हुआ पूरा, 25 अप्रैल से होगी क्रमिक भूख हड़ताल

डिंडोरी। जीने लायक वेतन की मांग को लेकर प्रदेश की आशा उषा कार्यकर्त्ताओ एवं पर्यवेक्षको के द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 41 दिन पूरे हो गये लेकिन शासन के तरफ से आशा उषा कार्यकर्ताओ को शासन के तरफ से अभी तक कुछ भी विचार नहीं किया गया।
संयुक्त मोर्चा ने आशा उषा कार्यकर्ताओ की इस लम्बी हडताल के लिये प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भीषण गर्मी में जब समाज में आशाओं की सक्रियता की जरूरत है, तब सरकार के रवैये से प्रदेश की आशा उषा एवं पर्यवेक्षकों का कार्य बुरी तरह से प्रभावित है।
आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक सप्ताह का “क्रमिक भूख हड़ताल” करने का निर्णय लिया गया है। 25 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे प्रदेश भर में यह क्रमिक भूख हडताल शुरू होगी।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी में प्रदेशभर की आशा उषा कार्यकर्त्ताये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है एवं इनके द्वारा सड़कों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में आशाएं 24 – 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल करते हुए सरकार से मिशन संचालक की अनुशंसा को लागू कर आशा को 10 हजार एवं पर्यवेक्षक को 15 हजार रुपये मासिक तुरंत लागू किये जाने की मांग दोहरायेगी।
संयुक्त मोर्चा एवं आशा ऊषा आशा सहयोगी एकता यूनियन की जिला महासचिव मीरा काशिया ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि एक तरफ सरकार केवल और केवल चुनावी लाभ के लिये आम महिलाओं को लाडली बहना कहकर उन्हें 1000 रुपये का मासिक भुगतान करने जा रही है। पूरा सरकारी तंत्र बड़ी जोर शोर से इस कार्य में लगे हुआ हैं। सरकार इसके अभियान में करोड़ों रुपया खर्च कर रही है।
दूसरी तरफ दिन रात नियमित रूप से काम कर रही आशा कार्यकर्ताओं के साथ सरकार सौतेला या व्यवहार कर रही है। अन्य राज्य सरकारें 5000 से 8000 तक अपनी ओर से मिलाकर 10,000 रुपये तक का वेतन आशाओं को दे रही है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार अपनी ओर से आशाओं को कुछ भी नहीं दे रही है। प्रदेश की हजारों आशा कार्यकर्ता केवल 2000 रु का अल्प वेतन में काम करने के लिये विवश है। इस भीषण महंगाई में सरकार आशाओं को राहत पहुंचाने के लिए तैयार नहीं है।
संयुक्त मोर्चा एवं आशा ऊषा आशा सहयोगी एकता यूनियन मध्य प्रदेश (सीटू) ने प्रदेश की आशा उषा एवं पर्यवेक्षकों से वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में ठोस निर्णय होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने एवं क्रमिक भूख हडताल सफल बनाने की अपील की है।

 

Next Post

Lançamento De Uma 6ª Edição De Uma Revista De Direito Do Comércio Internaciona

Lançamento De Uma 6ª Edição De Uma Revista De Direito Do Comércio Internacional Como Funciona O Bônus De Uma Pin-up Bet Pra 2024? Content Sites De Apostas” O Que É Um Cupom De Apostas? Como Se Cadastrar No Site Da Casa De Apostas Pin Up? Novo Cadastro Ofertas De Apostas […]