आर्थिक तंगी के चलते नगर निगम ठेकेदार ने गोली मारकर की आत्महत्या, आठ माह से नहीं मिला वेतन

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थानांतर्गत बधैया मोहल्ला निवासी नगर निगम के ठेकेदार ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
ठेकेदार की बेटी का विवाह फरवरी में निर्धारित था। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी, पारिवारिक व संपत्ति विवाद बताया गया है।
गोहलपुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के अनुसार बधैया मोहल्ला निवासी भगवान सिंह (54) नगर निगम के ठेकेदारी का काम करता था। ठेकेदार ने गुरुवार की सुबह घर पर खुद की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी, परिवार तथा संपत्ति विवाद बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
मृतक की बेटी का विवाह 18 फरवरी को निर्धारित था। ठेकेदार का बेटा भी बीमार था, जिसे उपचार के लिए वह 14 जनवरी के बाद अहमदाबाद लेकर जाने वाला था।
परिजनों का आरोप है कि गत आठ माह से नगर निगम से पेमेंट नहीं हुई थी। नगर निगम में लगभग 70 लाख का पेमेंट तथा एफडी रुकी हुई थी। इसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

 

Next Post

महिला को साथ ले जाने के विवाद में तीन मकानो में लगाया आग

खंडवा। जिले के जावर थानांतर्गत ग्राम लखनगांव में महिला को साथ ले जाने के विवाद में तीन मकानों में 12 से अधिक लोगों ने मिलकर आग लगा दी। इसमें घरेलू सामान सहित 12 बकरियां भी जल गई। जावर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। […]