तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने ताजपुर में लगाया पिंजरा

उज्जैन। पंवासा थानांतर्गत ग्राम ताजपुर में ग्रामीणों ने तेंदुआ घूमने की शिकायत की है।
वन विभाग की टीम ने गांव के बाहर खेत में पिंजरा लगाया है। हालांकि विभाग की टीम का कहना है कि गांव के आसपास लकड़बग्घा घूम रहा है।
बता दें कि ग्राम ताजपुर व आसपास के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि उनके गांव में तेंदुआ घूम रहा है। इस डर के कारण ग्रामीण खेतों में भी नहीं जा रहे हैं।
गांव के सरपंच ने भी अलर्ट जारी कर दिया था।
सूचना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था।
खेतों व पगडंडियों में पगमार्क मिले हैं। जिसकी जांच में सामने आया था कि जिस जानवर को तेंदुआ बताया जा रहा है वह लकड़बग्घा है। पगमार्क के आधार पर इसकी पुष्टि हुई है।
हालांकि इसके बाद भी ग्रामीण वन विभाग की बात नहीं मान रहें है।
ग्रामीणों की आशंका को देखते हुए बुधवार को वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने गांव के बाहर खेत में पिंजरा लगाया है। जिसमें एक बकरी को बांधा गया है।

 

Next Post

मध्यप्रदेश के मंदिरों एवं नदियों में 22 जनवरी को होगा दीपदान

भोपाल। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सार्वजनिक स्थानों के साथ प्रमुख मंदिरों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर किया जाएगा। साथ ही मंदिरों और नदियों में दीपदान भी किया जायेगा। प्रदेश के उज्जैन, रतलाम, देवास, सीहोर, […]