बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर के परीक्षा केन्द्रो की कंट्रोल रूम से ऑनलाइन की जा रही मान‍िटर‍िंग

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित बोर्ड की परीक्षा आज सोमवार से प्रारंभ हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहली बार राजधानी भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित किया हैं, जहां से प्रदेश भर के सभी जिलों के परीक्षा संचालन की ऑनलाइन मानिटरिंग की जा रही है।
12 सदस्‍यीय टीम सुबह छह बजे से अपने कार्य में लग गई थी। यहीं से पूरे जिलों की मान‍िटर‍िंग की जा रही है।
10वीं की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है।
आज पूरे प्रदेश में कहीं से भी कोई भी श‍िकायत सामने नहीं आई है।
कंट्रोल रूम स्‍थाप‍ित करने का उद्देश्य सही तरीके से बोर्ड परीक्षाओं का संचालन करना है।

 

Next Post

बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, राजधानी में 46 वर्षीय महिला दे रही दसवीं की परीक्षा

भोपाल। प्रदेश भर में हिंदी के पेपर के साथ सोमवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारम्भ हो गई। पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। विद्यार्थी एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे थे। भोपाल के एक परीक्षा केंद्र पर 46 वर्ष की महिला पेपर देने पहुंची। […]