भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह बैठक में कहा कि हफ्ते भर में मध्यप्रदेश के प्रतिशत उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कुछ दिन में लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी। अप्रैल के तीसरे हफ्ते में चुनाव हो सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी में जो लोग हैं, फौरन फैसला कर लें। अगर दो उम्मीदवारों का फैसला होता है तो उन दो को खबर कर दें। पूरी सूची बनाने के चक्कर में न पड़ें, ताकि जितने उम्मीदवार तय हो जाते हैं, तो वें अपना काम शुरू कर पाएं।
रविवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में कमलनाथ ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार करता रहूंगा। लोगों को बता दें कि उम्मीदवारों को लेकर अभी चर्चा चल रही है, लेकिन आपका नाम फाइनल है। उम्मीदवारों को समय मिलना जरूरी है। हम चुनाव से 20-25 दिन पहले खबर करते हैं। लोकसभा चुनाव में इतने दिन पर्याप्त नहीं होते। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को खत्म हो जाएगी। यात्रा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है। हमें कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है। उनका मनोबल टूटा हुआ है |


