निर्माण कार्यों के लंबित भुगतान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री से की चर्चा

डिंडोरी। जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात कर जिले में निर्माण कार्यों के लंबित भुगतान पर चर्चा की है।
इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूलों के बाउंड्रीवॉल, मरम्मत सहित अन्य कार्य शामिल हैं, जिनका तीन वर्षो से अधिक समय से भुगतान नहीं हुआ है।
इसके साथ ही दोनों जनप्रतिनिधियों ने जिले के सर्वागीण विकास, पर्यटन, जल व्यवस्था एवं शिक्षा को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने बताया कि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने आगामी समय में जिला सदस्यों, जनपद सदस्यों और सरपंचों की राज्य स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन करने का आश्वासन भी दिया है। जिससे पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिल सकेगी।

 

Next Post

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गोविंद मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। गोविंदा ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी गेट से जल अर्पित कर महाकाल बाबा का पूजन […]