सिंगरौली। अभी हो जाए सतर्क और जल्द से जल्द जांच करे कि कही आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि आधार कार्ड हम भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो न कि हमारी पहचान को बताता है बल्कि हमारे पते को भी प्रमाणित करता हैं।
सरकार द्वारा नई नीति के तहत आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से भी जोड़ा जा चुका है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत 12 अंकों के इस आधार कार्ड में आपकी पूरी की पूरी जानकारी रहती है।
अब आधार कार्ड हर एक आम आदमी फोन, बिजली बिल, गैस कनेक्शन, बैंक सर्विस आदि जैसी जगह पर इस्तेमाल कर रहा है।
आज डिजिटाइजेशन का समय है, जिसमें समय के बदलाव के साथ-साथ हर चीज को डिजिटल कर दिया गया है। इससे समय की बचत होती है और कई सारे जरूरी काम भी बहुत ही आसानी से हो जाता है। लेकिन जब भी किसी भी चीज का पॉजिटिव पहलू होता है तो उसमें हमें एक नेगेटिव पहलू भी देखने को मिल जाता है। जैसा कि हमारे आधार कार्ड का कोई दूसरा व्यक्ति बिना हमारी अनुमति के दुरुपयोग कर रहा हो और इस चीज की हमें खबर तक ना हो।
इसके लिए आप ऑनलाइन के द्वारा आधार कार्ड की हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं, जिससे आपको यह पता चल सकता है कि आप का आधार कार्ड का कोई दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है।
इसके लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड के होम पेज पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा, जिसमें ओटीपी भेजी जाएगी। इसके बाद आपके आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी और आपको ओटीपी को डाल कर सबमिट कर देना है। जिसके बाद स्क्रीन पर सारी हिस्ट्री आ जाएगी।


