गर्भगृह में प्रवेश देने की फिलहाल योजना नहीं, भक्तो को दूर से ही करने होंगे बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भक्तों को दूर से ही भगवान महाकाल के दर्शन करने होंगे। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद बढ़ती जा रही दर्शनार्थियों की संख्या के कारण फिलहाल मंदिर समिति की गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने की कोई योजना नहीं है।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जब से महाकाल महालोक की स्थापना हुई है, तभी से वहां श्रद्धालुओं की संख्या ने नित नए कीर्तिमान गढ़ना शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है प्रतिदिन करीब एक लाख भक्त रोज भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं।
शनिवार, रविवार और सोमवार को सप्ताह के तीन दिन दर्शनार्थियों की संख्या दो से ढाई लाख रहती है। वही, महाशिवरात्रि, नागपंचमी जैसे महापर्वों पर पांच से सात लाख भक्त मंदिर पहुंचते हैं। इतनी बड़ी तादाद में भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश देना संभव नहीं है।
मंदिर के प्रबंधन के मुताबिक अगर सशुल्क रसीद के आधार पर समिति संख्या में भी भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है, तो श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश करने तथा बाहर निकलते समय दर्शन बाधित होते हैं।
इससे नंदी, गणेश व कार्तिकेय मंडपम से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी होती है। दर्शन में देरी का असर यह होता है कि नंदी हाल में भीड़ जमा हो जाती है।
यही कारण है कि सुगम दर्शन की व्यवस्था के लिए फिलहाल गर्भगृह में प्रवेश की कोई योजना नहीं है। सभी भक्तों को दूर से ही भगवान के दर्शन करना पड़ेगा। इस तरह भक्त कुछ पल नंदी हाल में बीता सकते हैं।
कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जैसे अतिविशिष्ट एवं बड़े संतों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। अपवाद स्वरूप कुछ वीआईपी एकाएक गर्भगृह में चले जाते हैं, तो प्रोटोकॉल कर्मचारियों पर कार्रवाई भी होती है।
बता दे कि मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) से शुक्रवार को महाकाल दर्शन करने आए सतीश गोसाईं ने दिव्यांग दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए ग्यारह व्हीलचेयर भेंट की है।
सहा. प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि दर्शनार्थी मंदिर की व्यवस्था को देखकर प्रभावित हुए, उन्होंने महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया।

 

Next Post

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, 32 प्रोजेक्ट व मॉडल विद्यार्थियों के द्वारा किए गए प्रस्तुत

मंडला। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य रूप सिंह उलाडी ने बताया कि संगठन के नियमानुसार पांच थीम पर प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हेल्थ, कम्युनिकेशन […]