सीधी। जिले के संजय टाइगर रिजर्व में घूमने आए पर्यटकों को एक रोचक दृश्य दृश्य देखने को मिला जिसे उन्होंने कमरे में कैद कर लिया।
बता दे कि सोमवार सुबह 10 बजे बाघिन टी-28 ने सांभर का शिकार किया और बाघिन ने सांभर को अपने जबड़ों में दबोचकर जंगल की ओर ले गई।
टाइगर सफारी के दौरान पर्यटक ने इस पूरे दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बाघिन टी-28 को अपने बच्चों के लिए शिकार ले जाते देखना वन्यप्रेमी पर्यटको के लिए एक दुर्लभ नजारा है।
संजय टाइगर रिजर्व के सीसीएफ अमित दुबे ने इसे जंगल की सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि मांसाहारी जीव शाकाहारी जीवों का शिकार करते हैं। इस तरह के दृश्य से लोगों में जंगल और बाघों के प्रति रुचि बढ़ती है। इससे टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।
यह दृश्य वन्यजीवन के प्राकृतिक चक्र को दर्शाता है। साथ ही यह लोगों में वन संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है।

