एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा सहित 15 पटवारियों ने किया रक्तदान

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। जिले के शहपुरा तहसील प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा (आईएएस) सहित 15 पटवारियो ने रक्तदान किया।
बता दे कि रक्तदान के लिए सीबीएमओ डॉ. सतेन्द्र परस्ते ने ब्लड कलेक्शन एण्ड ट्रान्सर्पोटेशन वैन की व्यवस्था की जिसमें सभी रक्तदान दाताओं ने अपना अपना रक्तदान किया।
इस दौरान एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने सभी लोगो को संदेश देते हुए अपील किया कि जरूतमंदो के लिए नियमित रूप से स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। चूकि, दुर्घटना व अन्य तरह की समस्यो के दौरान यह रक्त बहुत काम आता है।
इस दौरान डॉ. राजीव साहू, डॉ. प्रभात अवधिया, रामकृष्ण वरकडे, लक्ष्मण चक्रवर्ती, वीरेन्द्र पाल, दिशा टांडिया, शांति कुशवाहा, विवेक नामदेेेेेव, आशुतोष रजक, अमित मेहरा, पिंकी सिंह, रिचा गौतम, आंनद डेहरिया, सोहन साहू व अन्य मौजूद रहे।

 

Next Post

चिकित्सक की गैरमौजूदगी में सूझबूझ से एएनएम ने कराया महिला का प्रसव, एक साथ तीन बेटियों ने लिया जन्म, एएनएम की हो रही तारीफ

उमरिया। जिले के अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम ने जोखिम लेकर अकेले अपने दम पर एक महिला की तीन बच्चियों की डिलीवरी करवा दी। अब पूरे जिले भर में एएनएम की तारीफ हो रही है और लोग कर रहे हैं कि यदि मन में सेवा भावना और कर्तव्यों के प्रति […]