डिंडोरी। मध्य प्रदेश शासन युवाओं के लिए स्वरोजगार, रोजगार और अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
युवा संगम कार्यक्रम के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोज़गार विभाग मध्य प्रदेश में “नई दिशा पायो, उन्नति की ओर कदम बढ़ाओ” के तहत युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह पहल युवाओं के सपनों की नयी उड़ान देने और भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तह मध्य प्रदेश के संपूर्ण संभागों में प्रत्येक सप्ताह दिनवार युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन की तिथियां निर्धारित है।
इसी तारतम्य में जबलपुर को तृतीय सप्ताह के तीसरे मंगलवार को मंडला, बालाघाट एवं डिंडोरी में युवा संगम मेले का आयोजन किया गया।
वही, शासन का कहना है कि जहां अधिक मात्रा में लोगों का एकत्रीकरण होता है तो वहां क्यों न स्वास्थ्य सेवाए भी प्रदान किया जाए।
जिसके बाद मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर नेहा मारव्या के निर्देशन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश सिंह मरावी एवं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अजय राज के मार्गदर्शन पर तथा डीएचओ – 2 तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. जयश्री मरावी एवं जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक ओमप्रकाश उरैती के नेतृत्व में डिंडोरी के आईटीआई में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेले में स्वास्थ्य सेवाए प्रदान की गई।
स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर एनीमिया की जांच व सिकल सेल परीक्षण किया गया। बीएमआई, बीपी, शुगर आदि की जांच कर आवश्यक दवाएं प्रदान की गई।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा नशा मुक्ति पोषण में जिला अस्पताल परामर्शदाता नविता पटेल के द्वारा परामर्श सेवाएं की जानकारी दी गई।
परामर्श सेवाओं में एनीमिया रोकथाम (सिकल सेल जांच), पोषण तिरंगा आहार परामर्श, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, एमटीपी परामर्श सहित जानकारी दी गई।
रोजगार मेले युवाओं को मानसिक स्वास्थ जानकारी देते हुए मनहित एप्प इंस्टॉल कराया।
कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन 14416 की जानकारी दी गई, इसके साथ जस्ट आस्क चैटबॉट इंस्टॉल कराया गया तथा उपयोग और महत्त्व के बारे में बताया गया।
अन्य सेवाएं में युवाओं को आभा आईडी के बारे में जानकारी देते हुए वहां उपस्थित कुछ युवाओं के आईडी बनाए गए, साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया गया एवं परिवार नियोजन के संबंध में युवाओं को बताया गया।
युवा संगम कार्यक्रम में 63 युवा एवं 42 युवतियां ने भाग लिया।
पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत मेडिकल मोबाईल यूनिट के द्वारा भी युवाओं को स्वास्थ्य सेवाए प्रदान किया गया।
युवा संगम कार्यक्रम में प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी शोभा सिंह मरावी, आईटीआई डीटीओ इमरान खान, डॉ ऋषिकेश सिंह, डॉ. त्रिवेणी ध्रुवे, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, पूजा बर्मन, प्रशान्त बनवासी, नवीन गुप्ता, राजवती मरावी सहित निजी संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।


