समाजसेवी डॉ. वृंदा ठाकुर ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक, नशे के खिलाफ जन जागरूकता के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में है जारी

DR. SUMIT SENDRAM

राजगढ़। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम “नशे से दूरी है जरूरी” के आयोजन किये जा रहे हैं। प्रदेश भर की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रो में क्षेत्रवासियो एवं विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरुक कर रही है।
राजगढ़ में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमित सुरेश तोलानी के निर्देशन पूरे जिले भर में नशे के खिलाफ जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
मंगलवार को राजगढ़ के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रथम सिंह एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की निदेशक एवं सनातन रक्षा सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. वृंदा ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक, नुकसानों के बारे में बताया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि समाज में नशे से पनप रहा कैंसर जो समाज को और युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है, जिसको जड़ से उखाड़ना है।
जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के निरीक्षक संजय ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध, मॉब लिंचिंग, कानून, आपातकालीन नंबर 112 एवं सुरक्षा से जुड़ी एप्प की जानकारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों से साझा की गई।
वही, जिला सुपरवाइजर दीपेंद्र उपाध्याय द्वारा विद्यार्थियों को डायल_100 (एफआरवी) व्हीकल की खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आपातकाल में डायल 100 क्या करती है और आप डायल 100 की मदद कैसे ले सकते हैं। जिसके बाद विद्यार्थियों के जिज्ञासाओं के उत्तर दीपेंद्र उपाध्याय ने दिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक गीता देवी एवं प्रथम सिंह एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव मेघा चौहान को राजगढ़ कोतवाली की उप निरीक्षक सरिता मिश्रा द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा संपूर्ण पुलिस टीम एवं एनजीओ से आये पदाधिकारीगणों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नशे के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम में उप निरीक्षक (रेडियो) रामनारायण भिलाला, सहा. उप निरीक्षक (रेडियो) भगवान सिंह, अलेक्स केरकेट्टा, आरक्षक (रेडियो) अविकेश मीणा, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य राजू जैतवार, व्याख्याता चंद्रभानु मुवेल, आकाश अग्रवाल, अभिषेक रानीवाल, असिस्टेंट ग्रेड–2 अशोक कुमार दुबे सहित पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Next Post

दो घोड़े की लड़ाई में एक घोड़ा हुआ ऑटो रिक्शा में सवार, नागरथ चौक में दो घोड़े की हुई घमासान लड़ाई में तीन लोग घायल

जबलपुर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र नागरथ चौक में दो घोड़े आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। देखते ही देखते घोड़े शोरूम में जा घुसे। लड़ाई के दौरान शोरूम में काफी तोड़फोड़ हुई। जिसके बाद लड़ते-लड़ते दोनों घोड़े सड़क […]