छतरपुर। जिले के ओरछा थानाक्षेत्र में एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। जहर खाने से किसान देरी निवासी ओमप्रकाश अहिरवार और चार वर्षीय बेटे रिहांस की मौत हो गई।
सुबह के समय जब घर के दरवाजे देर तक नहीं खुले तो ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाया तब पता चला कि उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद चारों को लेकर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पिता और छोटे बेटे की मौत होने की पुष्टि की गई।
वही, किसान की पत्नी नंदिनी और बड़ा बेटा आदेश के पेट में दर्द उठ रहा है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले बकाया लोन जमा करने के लिए लोन देने वाली कंपनी के कर्मचारी आए थे और जमीन की कुर्की कराने की बात कह गए थे।
अब घटना के पीछे की हकीकत क्या है इसकी जानकारी परिवार के दो लोगों के होश में आनेे के बाद ही चल सकेगा।


