एसीएस की तर्ज पर डीजी, एडीजी बने भोपाल संभाग प्रभारी वरुण कपूर, उज्जैन के उपेंद्र जैन एवं पंकज श्रीवास्तव बने जबलपुर संभाग प्रभारी

भोपाल। मप्र सरकार ने अपर मुख्य सचिवों की तर्ज पर स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों को संभागीय स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह अधिकारी रेंज स्तर पर पदस्थ आईजी के अलावा संभागों की कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
डीजी वरुण कपूर को भोपाल, उपेंद्र जैन को उज्जैन तथा स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है।
यह व्यवस्था प्रदेश में यूसीसी लागू करने के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फैसले के बाद प्रभावी की गई है।
गृह विभाग द्वारा यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने की तैयारियों के बीच प्रदेश के सभी संभागों में डीजी, स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों को संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। दरअसल मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यूसीसी लागू करने को लेकर सीएम ने गृह विभाग को निर्देश दिए। यूसीसी का वर्ग विशेष की ओर से विरोध होना तय है और आने वाले दिनों में कानून व्यवस्था पर इसका असर पड़ेगा। इसलिए गृह विभाग ने रेंज में पदस्थ आईजी के ऊपर संभागीय स्तर पर एडीजी, स्पेशल डीजी और डीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
8 अप्रेल को जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था और पुलिस के कामों की समीक्षा के सुपरविजन और मॉनिटरिंग के लिए यह दायित्व सौंपे गए हैं। इसमें पहले से इंदौर, ग्वालियर, रीवा संभाग के लिए आईपीएस अफसरों को संभागीय प्रभारी का दायित्व सौपा गया है।
इसी के साथ रीवा संभाग प्रभारी अनिल कुमार, चंबल संभाग प्रभारी जी अखेतो सेमा, नर्मदापुरम संभागीय प्रभारी रवि कुमार गुप्ता, सागर संभागीय प्रभारी अनंत कुमार सिंह एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजाबाबू सिंह को बनाया गया है।

 

Next Post

गेहूं खरीदी के पहले दिन ही मचा बवाल, सागर में हड़ताल से ठप्प हुई तुलाई, किसानों ने किया चक्काजाम

सागर। गेहूं उपार्जन के पहले ही दिन अव्यवस्थाएं सामने आ गई। सागर की कृषि उपज मंडी में खरीदी शुरू न होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को सागर बीना रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंचे और सरकार पर निशाना साधा। […]