इंदौर। शहर के राजेन्द्र नगर इलाके में सिटी बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।
दंपती शापिंग करने के लिए जा रहे थे, तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद महिला गिरी और बस उसके ऊपर से निकल गई।
पुलिस ने सिटी बस को जब्त कर लिया है।
घटना आईपीएस स्कूल के पास की है।
राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि निकिता अपने पति नवीन जैन के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान सिटी बस नंबर एमपी09पीए0160 ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही सिटी बस का पहिया निकिता के ऊपर से गुजर गया। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले उसकी मौत हो गई।
परिवार के मुताबिक निकिता का पति भी पेशे से ड्राइवर है। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी

