ग्वालियर। डीएलएड की प्रथम वर्ष की परीक्षा में किसी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए एक युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बिहार की रहने वाली युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
युवती मुरार के एक्सिलेंस स्कूल क्रमांक एक में परीक्षार्थी कविता कुमारी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंची थी। जब परीक्षा सीएस शिवओम सक्सेना को शक हुआ तो उन्होंने छात्रा का प्रवेश पत्र पर फोटो मिलान किया। फोटो मिलान नहीं होने पर संदेह गहराया।
जब उससे पूछताछ की तो उसने कविता के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा देना स्वीकार लिया। इसके बाद सीएस ने मामले की लिखित शिकायत मुरार थाने में दी और आरोपी युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

