नाबालिग बालिका को बेचने वाले ईनामी दो फरार आरोपी दंपत्ति गुजरात से गिरफ्तार

कटनी। नाबालिक बालिका को बेचने के मामले में साल 2022 से फरार आरोपी दंपति को विजयराघवगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नाबालिक बालिका के पिता ने विजयराघवगढ़ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बालिका का अपहरण कर लिया है।
इसके बाद पुलिस ने बिना समय गवाए तत्काल विवेचना प्रारंभ कर बच्ची को राजस्थान से ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सौंप दिया था। साथ ही इस प्रकरण में तीन व्यक्तियों को धारा 363 इजाफा धारा 366 (क), 376, 370, 376 (डी) 376 (2) एन, 376 (3), 354 (क), 34 भादवि, 3, 4, 5, 6 (जे), (आई) 5 (जे), 11, 12, 16, 17 पाक्सो एक्ट 3 (1) (डब्लू), 2, ए (2) व्ही, एससीएसटी एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
प्रकरण में दो आरोपी नितिन जैन और उसकी पत्नी प्रीति जैन जिसने बालिका को मंदसौर में बेचा था, वे साल 2022 से फरार चल रहे थे। जिन्हें पकड़ने के लिए विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए और अपने अथक प्रयासों से फरार आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार की घोषणा की थी।
विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में कार्यवाहक सहा. उप निरीक्षक जयराम साकेत, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते, आरक्षक अंजनी झा, श्यामदास कोल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा एवं सतेन्द्र राजपूत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कटनी पुलिस ने पुनः सुपर कॉप की तरह अपनी सूझबूझ व तत्परता से दो वर्षों से फरार आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाने में सराहनीय भूमिका निभाई है।

 

Next Post

एसएन संडरसन एंड कंपनी खदान में असुरक्षित मैगजीन भंडारण कक्ष पुलिस और प्रशासन ने किया सील

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशानुसार विस्फोटक पदार्थों के असुरक्षित एवं अवैध भंडारण की जांच करने के लिए सभी अनुभागों में संयुक्त टीम बनाई गई। इसी के परिपालन में स्लीमनबाद अनुभाग अंतर्गत एसडीओपी अखिलेश गौर एवं एसडीएम राकेश चौरसिया के नेतृत्व में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी […]