सीधी। मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद सुबह लगभग पांच बजे तेज हवाओ के साथ बारिश और ओले गिरने से खेत में लगी दलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
आलम तो यह रहा कि खेत खलियान सफेद बर्फ की चादर से ढक गया।
जानकारी के मुताबिक ओले गिरने के कारण जिले के सफेदी अमिलिया, सिहावल, चमरौहा सहित कई गांवों की फसल बर्बाद हो गई।
क्षेत्रीय किसानो के मुताबिक मंसूर और चने की फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई।
वहीं, अचानक हुए मौसम बदलाव की वजह से कई घरों में नुकसान पहुंचा है। कई घरों के छप्पर ढह गए।


