जबलपुर। शादी को महज 3 वर्ष ही बीते थे, लेकिन पत्नी से इस कदर पति का विवाद हुआ कि आखिरकार पति यह सोच लिया कि अब पत्नी की हत्या कर देगा।
कुंडम थाना क्षेत्र के चौरई गांव में रहने वाले पटवारी ने 22 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फिर शव को सीतापुर डैम के पास जाकर छिपा दिया।
23 अप्रैल की सुबह पटवारी रंजीत कुमार को थाने पहुंचा और पत्नी सरला की गुमशुदगी दर्ज करवाई।
मामला महिला के लापता होने का है, लिहाजा पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत ही इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस को कई साक्ष्य मिले जिससे यह समझ में आ गया कि रंजीत मार्को ने ही पत्नी की हत्या की है।
पुलिस ने रंजीत मार्को से पूछताछ की तो पहले उसने पूरे घटनाक्रम से अपने आप को अनजान बता दिया, लेकिन सख्ती करने पर वह टूट गया। पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या उसने ही की थी।
आरोपी रंजीत मार्को डिंडोरी जिले के शहपुरा में पटवारी के पद पर पदस्थ है। 2021 में सरल मार्को से उसका विवाह हुआ था। दोनों का एक डेढ़ साल का बेटा भी है।
शादी के बाद से ही रंजीत और सरला के बीच अनबन होना शुरू हो गई थी। कई बार ऐसे हालत भी बने की सरला रंजीत से नाराज होकर अपने घर चली गई, लेकिन बाद में परिवार वालों की समझाइए के बाद दोनों फिर से साथ में रहने लगे। 22 अप्रैल की रात को रंजीत और सरला का विवाद हुआ। कुछ देर में इस कदर विवाद बढ़ गया कि रंजीत ने सरला की गला दबाकर हत्या कर दी। रंजीत ने रात को ही शव एक बड़ी पॉलिथीन में भरा और फिर बाइक की मदद से सीतापुर डैम पहुंच गया जहां पर कि उसने शव को एक बड़े पत्थर के पास छुपा दिया।
आरोपी रंजीत 23 अप्रैल को कुंडम थाने पहुंचा और पुलिस के सामने रोने लगा। रंजीत ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को उसकी पत्नी सरला बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने रंजीत की शिकायत पर उसकी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और फिर जब जांच शुरू की तो पाया कि 22 अप्रैल की रात को रंजीत का सरला के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गांव में काफी देर तक दोनों की आवाज भी आती रहीं। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने रंजीत से भी पूछताछ की तो पहले तो उसने मना कर दिया। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 22 अप्रैल की रात शहपुरा से गांव आया। विवाद हुआ तो पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
पटवारी रंजीत मार्को का 3 साल पहले सरला से विवाह हुआ था। पति-पत्नी की विवाह के कारण डेढ़ साल का बच्चा भी परेशान था। लिहाजा 22 अप्रैल को जैसे ही सरला से विवाद हुआ तो रंजीत ने गला दबाकर पहले तो उसकी हत्या की ओर फिर शव को बाइक में रखकर सीतापुर डैम ले जाकर छिपा दिया। 23 अप्रैल की सुबह रंजीत कुंडम थाने पहुंचकर सरला मार्को के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। 25 अप्रैल की शाम को एसडीआरएफ की टीम ने डैम से शव को निकालकर पीएम के लिए कुंडम स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
आरोपी पटवारी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया हैं।


