विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली में छात्रों ने स्लोगन्स के माध्यम से पौधारोपण के लिए दिया संदेश

इंदौर। इंडेक्स फिजियोथैरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेस, मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस मौके पर विद्यार्थियों को प्लास्टिक के बढ़ते नुकसान के साथ पौधारोपण के बारे जागरूक किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शिक्षकों और छात्रों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली में छात्रों ने ‘नो प्लास्टिक’ और ‘सेव अर्थ’ जैसे स्लोगन्स के माध्यम से पौधारोपण के लिए संदेश दिए और ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’, ‘साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम’ जैसे स्लोगन्स की पट्टियाँ लेकर लोगों को जागरूक किया।
प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और इसके स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया। साथ ही, रैली के माध्यम से लोगों और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्राचार्या रेशमा खुराना ने कहा कि मानव व पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। इसलिए हमें वृक्षों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। साथ ही, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

 

Next Post

भाजपा और कांग्रेस आदिवासियों को वोट का महत्व समझाने में रहे नाकाम, प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में नोटा को मिले वोटों ने बढ़ाई चिंता

भोपाल। नोटा (इनमें से कोई नहीं) के इंदौर में अपवाद वाले प्रदर्शन को छोड़ दें तो भी कुछ आदिवासी बाहुल्य सीटों पर नोटा को मिले वोट भाजपा एवं कांग्रेस की चिंता बढ़ा सकते हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित सभी छह सीटों पर अन्य सीटों की तुलना में अधिक […]