दो भाइयों ने अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका, पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

डिंडोरी। 17 जुलाई को धुरकुटा जंगल में हत्या कर फेके गए शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों ने मिलकर व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने आगे बताया कि 17 जुलाई को संतोष मरावी ने अपने पिता बुधराम मरावी के लापता होने की सूचना दी थी। संतोष छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के कुकदुर थाने क्षेत्र के तेलियापानी का रहने वाला है। उसने सूचना दी कि उसके पिता बुधराम मरावी 14 जुलाई को घर से धुरकुटा गए थे, जो वापस नहीं आये। वह लोहे के कास्तगारी समान पर धार लगवाने गए थे।
तलाश करने पर लापता बुधराम मरावी का शव धुरकुटा के बंजारी घाट के जंगल में पड़ा मिला है। शव तीन दिन पुराना होने के कारण शरीर में कीड़े लग गए थे। शव साफ कराने पर मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण गले, छाती में आई चोट से होना बताया। जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल की गई।
मामले में बुधराम के साथ पूर्व के हुए विवाद के संदेहियों से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर मोहन परस्ते व उसके भाई कुंवर सिंह परस्ते को पकड़ा गया। वो स्थाई रुप से तेलियापानी थाना कुकदुर जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं। पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व वे तेलियापानी छोड़कर भानपुर डिंडौरी आ गए थे। मृतक बुधराम द्वारा आरोपियों से विवाद किया गया था। इस कारण दोनों ने मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था।
घटना में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
बजाग थाना प्रभारी बीके पंडोरिया के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरीक्षक अशोक तिवारी, सहा. उपनिरीक्षक रमेश कुड़ापे, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह, गोविन्द, आरक्षक महेंद्र एवं कपिल की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

चौराहा पार करने में नहीं लगेगी ज्यादा देर, 100 से ज्यादा ट्रैफिक सिग्नल की बदलेगी टाइमिंग

इंदौर। शहर में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए बड़ी कवायद चल रही है। यातायात पुलिस 100 से अधिक चौराहों एवं मार्गों की ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग बदलाव करने की तैयारी में है। साथ ही प्रमुख चौराहों पर रोटरी बनाने की योजना तैयार की गई है। […]