गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए पांच लाख रुपये लूटने वाले तीन गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने कारोबारी के कर्मचारी से हुई पांच लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है।
इस लूट की साजिश में कारोबारी का साथी भी शामिल रहा। उसने रुपयों के लेनदेन के बारे में सुन लिया था। गर्लफ्रेंड पर रुपये खर्च करने के लिए उसने साथियों को बुलाकर रुपये लूट लिए।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबित, 20 फरवरी को सुनील पिता पूनमचंद शर्मा निवासी ब्रजनयनी कॉलोनी लिंबोदी के साथ पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। सुनील प्रापर्टी कारोबारी दीपक धीरज सिंह के पास काम करता है। दीपक को परिचित महेंद्र को पांच लाख रुपये देना थे। उसने सुनील को फोन कर कहा कि रुपये एकत्र कर महेंद्र के पास नौलखा पहुंचा दे।
दीपक हाट पिपल्या (देवास) का रहने वाला है। उस वक्त साथी धीरज उर्फ चिंटू भी साथ में घूम रहा था। चिंटू ने दो लुटेरों अमीन और अजय को सुनील के बारे में बताया और कहा कि उससे रुपये लूट सकते हैं। आरोपी खुद दीपक के साथ घूमता रहा और अमीन व अजय को सुनील की लोकेशन देता रहा। सुनील जैसे ही किबे कंपाउंड में आनंद पेट्रोल पंप पहुंचा बाइक पर आए अमीन व अजय रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
अति. पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी चिंटू प्रापर्टी कारोबारी दीपक के साथ ही आया था। उसने कहा था कि गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा है। रुपयों के लेनदेन के बारे में सुनकर उसने गर्लफ्रेंड से मुलाकात टाल दी और लूट की साजिश की। घटना के बाद वह दीपक के संपर्क में रहा और आरोपियों के पकड़े जाने व पुलिस के पूछताछ करने की जानकारी भी लेता रहा।

 

Next Post

कारोबारी की दुर्घटना में हुई थी मौत, बीमा कंपनी को देना होगा 50 लाख रुपये की छतिपूर्ति

इंदौर। गारमेंट कारोबारी की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके परिजन ने मुआवजे के लिए जिला न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। कोर्ट ने इसका निराकरण करते हुए बीमा कंपनी को 50 लाख नौ हजार रुपये बतौर क्षतिपूर्ति भुगतान करने का आदेश दिया। हादसा 13 सितंबर 2017 की दोपहर […]